
न्यूयॉर्क । टेस्ला इंक (Tesla Inc) और स्पेसएक्स (SpaceX) के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) अमेजन के फाउंडर जेफ बिजोस को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं।
ब्लूमबर्ग न्यूज (Bloomberg News) के हवाले से समाचार एजेंसी रॉयटर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि गुरुवार को टेस्ला के शेयर में 4.8 फीसदी की उछाल दर्ज की गई जिसके बाद मस्क (Elon Musk) दुनिया के सबसे बड़े अमीर बन गए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved