img-fluid

एलन मस्क की विकिपीडिया पर टेढ़ी नजर, देखने के लिए कहीं पेमेंट तो नहीं करना पड़ेगा

December 28, 2024

डेस्क: ज्ञान के सागर में अगर आपको गोता लगाना होता है तो फटाफट ऑनलाइन इनसाक्लोपीडिया विकिपीडिया खोलते हैं और जरूरत की जानकारी उपयोग कर लेते हैं. आने वाले दिनों में हो सकता है कि आप फटाफट यह काम नहीं कर पाएंगे. क्योंकि अभी इसकी पूरी सेवा मुफ्त होने के कारण आप जल्दी में एक्सेस कर लेते हैं. आने वाले दिनों में हो सकता है कि आपको विकिपीडिया देखने के लिए कुछ पैसे का भुगतान करना पड़े. दुनिया के सबसे धनी आदमी और टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क की इस पर नजर टेढ़ी हो गई है. इस कारण विकिपीडिया के भविष्य को लेकर लोगों की शंका गहरा रही है.


  • एलन मस्क ने विकिपीडिया की एक अरब डॉलर की बोली लगा दी है. इसके बदले विकिपीडया का नाम कम से कम सालभर के लिए डिकिपीडिया रखने की शर्त रख दी है, विकिपीडिया ने एलन मस्क के ऑफऱ को फिलहाल ठुकरा दिया है. लेकिन जानकार बताते हैं कि एलन मस्क जिस चीज को चाह लेते हैं, उसे अपना बना ही लेते हैं. ट्विटर ने भी शुरुआत में एलन मस्क की ऑफर ठुकरा दिया था लेकिन काफी हीलाहवाली के बाद आखिरकार ट्विटर के प्रमोटर्स को एलन मस्क के आगे झुकना ही पड़ा और ट्विटर को बेच देने के लिए मजबूर होना पड़ा. माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीदने के बाद एलन मस्क ने उसका नाम एक्स कर दिया और कई तरह की भुगतान आधारित सेवाएं लाद दी.

    एलन मस्क ने हालांकि यह ऑफर अक्टूबर 2023 में ही विकिपिडिया का संचालन करने वाली कंपनी को दिया था. लेकिन अभी उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि वे अपने ऑफर पर अभी तक कायम हैं. मस्क का दावा है कि उनका यह ऑफर विकिपीडिया के तथ्य को सही रखने के लिए है. उन्होंने विकिपीडिया फाउंडेशन के फाइनेंशियल डीलिंग की भी आलोचना की. साथ ही सवाल भी उठाया कि उन्हें आखिर फंड की जरूरत क्यों है?

    Share:

  • कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- उनकी फितरत झूठ बोलने की

    Sat Dec 28 , 2024
    नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। इस बीच कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने बयान देते हुए कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी 2100 रुपये महिला सम्मान योजना के तहत देने का वादा करती हैं। रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाता है और उसी योजना के तहत उन्ही की सरकार का एक विभाग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved