बड़ी खबर व्‍यापार

Elon Musk नहीं रहे दुनिया के सबसे अमीर शख्स, एक Tweet से डूब गए 15.2 बिलियन डॉलर

नई दिल्ली। अमेरिकी कार निर्माता कंपनी टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज छीन गया है। सोमवार को टेस्ला के शेयरों में 8.6 परसेंट की जबरदस्त गिरावट के बाद Elon Musk दुनिया के सबसे अमीर शख्स नहीं रहे। एलन मस्क की संपत्ति (Net Worth) में 15.2 बिलियन डॉलर की कमी आई। दरअसल मस्क का Bitcoin में लगाया गया उनका दांव उलटा पड़ गया है। वो भी उनके एक ट्वीट की वजह से।


बीते दिनों खबर आई थी कि एलन मस्क ने Bitcoin खरीदे हैं, जिसके बाद उसने ताबड़तोड़ रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ था। लेकिन अब बिटकॉइन उस ऊंचाई से फिसल चुकी है और एलन मस्क को भारी नुकसान भी उठाना पड़ा है।

ये गिरावट मस्क के उस कमेंट के बाद आई है, जब उन्होंने ये कहा था कि Bitcoin और Ether की कीमतें ज्यादा हैं। जिसके बाद सोमवार को टेस्ला के शेयरों में भी 8।5 परसेंट की जबरदस्त गिरावट आई। जिससे मस्क की संपत्ति में 15 बिलियन डॉलर से ज्यादा की कमी आई। एलन मस्क ने अपने फेवरेट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter पर बताया था कि टेस्ला ने Bitcoin में 1.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया है।


मस्क ने इससे पहले सोमवार को ट्विटर पर ट्वीट कर बताया था कि कंपनी का मॉडल Y स्टैंडर्ड रेंज SUV अब भी ऑफलाइन मिलेगा। उन्होंने इलेक्ट्रिक व्हीकल न्यूज वेबसाइट Electrek की रिपोर्ट पर जवाब दिया कि ये कार उनकी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हटाई जा चुकी है। मस्क 183।4 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों की ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स पर दूसरे स्थान पर हैं। Amazon।com इंक के संस्थापक जेफ बेजोस एक बार फिर पहले स्थान पर काबिज हो गए हैं।

एलन मस्क की रॉकेट कंपनी SpaceX ने इसी महीने निवेशकों के समूह सेक्विया कैपिटल से एक और 850 मिलियन डॉलर निवेश जुटाए। इसके बाद एलन मस्क की संपत्ति में 1100 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ है। Index के अनुसार, कंपनी की राउंड वैल्यू करीब 74 बिलियन डॉलर है। अगस्त के मुकाबले 60% की बढ़ोतरी हुई है। मस्क की कुल संपत्ति लगभग 11 बिलियन डॉलर बढ़ाने में मदद की। मस्क की संपत्ति बढ़कर 20,000 करोड़ डॉलर यानी 14।80 लाख करोड़ हो गई है। बीते 24 घंटों में उनकी संपत्ति 920 करोड़ डॉलर बढ़ गई है। वहीं इस साल अब तक उनकी दौलत में 3020 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ है।

Share:

Next Post

Kareena kapoor को अस्पताल से मिली छुट्टी, नन्हें मेहमान के साथ दिखी पहली झलक

Tue Feb 23 , 2021
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने 21 फरवरी को ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। करीना और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। करीना को 20 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उन्होंने 21 फरवरी को अपने […]