img-fluid

प्रख्यात अभिनेता सौमित्र चटर्जी की हालत नाजुक, इलाज जारी

November 15, 2020

कोलकाता । प्रख्यात अभिनेता सौमित्र चटर्जी की हालत बहुत नाजुक और चिंताजनक है। यहां शहर के निजी अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम शनिवार को उनकी स्थिति बहाल करने के लिए अंतिम कोशिश कर रही है।

डॉक्टरों ने बताया कि दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित चटर्जी जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं और प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी शारीरिक प्रणाली प्रतिक्रिया नहीं दे रही है। चटर्जी की स्थिति पहले से और खराब हो गई है। वह जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा, ” हमें यह कहते हुए दुख हो रहा है कि वह प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। हम अपनी अंतिम कोशिशें कर रहे हैं। उनके परिवार ने भी यह मान लिया है। वह करीब-करीब वापस नहीं आने वाली स्थिति में हैं।” वह छह अक्टूबर को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह बाद में संक्रमण मुक्त भी हो गए थे, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई।

Share:

  • नीतीश कुमार के आवास पर NDA की अहम बैठक आज, राजनाथ-फडणवीस होंगे शामिल

    Sun Nov 15 , 2020
    पटना। बिहार चुनाव में एनडीए गठबंधन की जीत के बाद नई सरकार के गठन का कवायद तेज हो गई। इसी कड़ी में आज बिहार चुनाव नतीजों (Bihar Election Results) के बाद रविवार को एनडीए विधायक दल की अहम बैठक है। इसमें जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार को औपचारिक रूप से विधायक दल का नेता चुना जाएगा। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved