img-fluid

किचन में इमोशन या बड़ा ट्विस्ट, शिल्पा शेट्टी का ‘मां है ना’ शो खोल सकता है रिश्तों के ऐसे राज, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी!

May 11, 2026

 

नई दिल्ली(New Delhi)। शिल्पा शेट्टी(Shilpa Shetty) एक नया और अलग(new and unique) कॉन्सेप्ट वाला कुकिंग रियलिटी(cooking reality show,) शो लेकर आ रही हैं, जिसका नाम मां है ना (Maa Hai Na)बताया जा रहा है। यह शो सिर्फ कुकिंग तक सीमित नहीं होगा, बल्कि इसमें मां और बच्चों के रिश्तों, भावनाओं (relationships, emotions)और उनकी आपसी समझ(mutual understanding) को भी सामने लाया जाएगा।

इस शो में कुल 10 एपिसोड होंगे, जिसमें आज की पीढ़ी के 6 सेलेब्रिटी अपनी-अपनी मां के साथ नजर आएंगे। शो में कुकिंग चैलेंज के साथ-साथ इमोशनल मोमेंट्स और मजेदार टास्क भी देखने को मिलेंगे, जिससे यह एक एंटरटेनिंग और फैमिली-ड्रामा फॉर्मेट बन जाएगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शो में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपनी बेटी टीना आहूजा के साथ हिस्सा लेती नजर आएंगी। इसके अलावा तान्या मित्तल और उनकी मां सुनीता मित्तल, और उर्वशी ढोलकिया अपने बेटे क्षितिज के साथ शो में दिखाई देंगी। इन जोड़ियों के जरिए शो में अलग-अलग पीढ़ियों की सोच और लाइफस्टाइल का टकराव और मेल दोनों देखने को मिलेगा।

मेकर्स का कहना है कि इस शो का मकसद जेन-जेड और उनकी मांओं के बीच रिश्तों को करीब से दिखाना है, साथ ही यह भी देखना है कि आज की युवा पीढ़ी किचन और घरेलू जिम्मेदारियों को कितना समझती है। इसी वजह से शो में कुकिंग के साथ-साथ कई भावनात्मक और हल्के-फुल्के चैलेंज भी रखे गए हैं।


  • टीवी और ओटीटी की दुनिया में पहले से ही कुकिंग और फन बेस्ड शोज को काफी पसंद किया जा रहा है, और इसी ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए मां है ना को एक फैमिली एंटरटेनर के तौर पर पेश किया जा रहा है।

    कुल मिलाकर यह शो सिर्फ रेसिपी और कुकिंग का नहीं, बल्कि मां-बच्चे के रिश्तों की मिठास और टकराव दोनों को एक नए अंदाज में दिखाने वाला एक इमोशनल एंटरटेनमेंट पैकेज साबित हो सकता है।

    Share:

  • बॉलीवुड को सदमे में छोड़ गए ये महान सिंगर, हार्ट अटैक बना मौत की वजह, गानों से हमेशा रहेंगे अमर

    Mon May 11 , 2026
    नई दिल्ली । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे महान गायक (Singers) हुए जिन्होंने अपनी आवाज से संगीत (Music) को नई पहचान दी। इन कलाकारों ने रोमांस (Romance), दर्द, खुशी और भावनाओं को अपने गीतों के जरिए लोगों तक पहुंचाया। लेकिन दुख की बात यह रही कि संगीत जगत के कई चमकते सितारे हार्ट अटैक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved