रांची। भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली दिनेश नगेशिया (CPI-Maoist hardcore Naxalite Dinesh Nagesia) के पिता रामनाथ नगेशिया, बहन मनोरमा नगेशिया (Manorama Nagesia) , मनोरमा के पति पुष्कर नगेशिया, बहन फगन नगेशिया (Sister Fagan Nagesia) और सुमति नगेशिया ने बोंडोबार से सदर अस्पताल पहुंचकर मारे गए नक्सली के शव को देखकर कहा कि यह शव दिनेश का नहीं है। स्वजनों ने शव की पहचान दिनेश के रूप में नहीं की। इसके बाद अभी भी शव की पहचान को लेकर सस्पेंस बरकरार है।
अब तक इसकी पहचान क्यों नहीं हो सकी है। यह भी कहा जा रहा है कि मारा गया नक्सली कोई बड़ा नक्सली नहीं है, बल्कि दस्ता में शामिल संतरी ड्यूटी करने वाला एक हार्डकोर नक्सली है। सदर अस्पताल से मारे गए नक्सली का शव देखकर बाहर निकलते बालक गंझू के भाई रामू गंझू और फूलदेव गंझू ने कहा कि मरने वाला बालक गंझू नहीं है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved