img-fluid

ENG vs NEP Highlights: विश्वकप में उलटफेर से चूका नेपाल, करन के निर्णायक ओवर से इंग्लैंड ने चार रन से जीता मैच

February 09, 2026

नई दिल्ली । टी20 विश्व कप 2026(T20 World Cup 2026) के पांचवें मुकाबले में वानखेड़े (Wankhede)की पिच पर इंग्लैंड और नेपाल(England and Nepal) के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने जैकब बेथेल (Jacob Bethel)और कप्तान हैरी ब्रूक (Captain Harry Brook)की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 184 रन बनाए। जवाब में नेपाल की टीम ने बेहतरीन शुरुआत की और मैच का परिणाम आखिरी ओवर तक रोमांचक बनाए रखा, लेकिन सैम करन की कसी हुई गेंदबाजी के सामने नेपाल सिर्फ 180 रन ही बना सका और इंग्लैंड चार रन से जीत गया।

इंग्लैंड की पारी:
इंग्लैंड की शुरुआत धीमी रही, लेकिन मध्यक्रम में जैकब बेथेल (55) और कप्तान हैरी ब्रूक (53) ने आक्रामक पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। बेथेल ने अपने टी20 विश्व कप डेब्यू पर 35 गेंदों में चार चौके और चार छक्के की मदद से अर्धशतक जड़ा। वहीं ब्रूक ने 32 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के लगाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 71 रन की अहम साझेदारी कर इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

नेपाल की तरफ से शेर मल्ला ने अपने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर फिल सॉल्ट (1) को कैच आउट कर पहली सफलता दिलाई। इसके बाद नंदन यादव ने जोस बटलर (26) को विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। सातवें ओवर में स्पिनर संदीप लामिछाने ने टॉम बैंटन को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद बेथेल और ब्रूक ने पारी को संभाला और इंग्लैंड ने आखिरी तीन ओवरों में 45 रन जोड़कर 184 का स्कोर बनाया।
विल जैक्स ने 18 गेंदों में 39* रन बनाकर टीम को तेजी से आगे बढ़ाया। नेपाल की तरफ से दीपेंद्र सिंह ऐरी (2/23) और नंदन यादव (2/25) ने दो-दो विकेट लिए, जबकि शेर मल्ला और संदीप लामिछाने भी विकेट लेने वालों में शामिल रहे।

नेपाल की पारी:
नेपाल ने तेज शुरुआत की। कुशल भुर्तेल ने 17 गेंदों में 29 रन बनाकर आक्रामक अंदाज दिखाया, लेकिन छठे ओवर में वह विल जैक्स को कैच दे बैठे। इसके बाद कप्तान रोहित पौडेल (39) और दीपेंद्र सिंह ऐरी (39) ने तीसरे विकेट के लिए 82 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।

14वें ओवर में रोहित पौडेल ने राशिद खान पर शानदार छक्का और कवर ड्राइव के जरिए चौका लगाया, जबकि एक परफेक्ट स्विच-हिट भी खेला। लेकिन ड्रिंक्स ब्रेक के बाद नेपाल की लय टूट गई। 15वें ओवर में दीपेंद्र सिंह ऐरी सैम करन की गेंद पर गलत शॉट खेल बैठे, और कुछ ही देर बाद रोहित पौडेल लियाम डॉसन की गेंद पर कैच आउट हो गए।

अंतिम ओवरों में लोकेश बाम ने 20 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाकर नेपाल को जीत के करीब पहुंचा दिया। 18वें ओवर में उन्होंने जॉफ्रा आर्चर पर दो छक्के लगाए और 19वें ओवर में ल्यूक वुड पर दो चौके जड़े। अंतिम ओवर में नेपाल को 10 रन चाहिए थे, लेकिन सैम करन की सटीक यॉर्कर ने नेपाल की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और नेपाल 180/6 पर ही सिमट गया।


  • दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
    इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बेंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉवसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, लुक वुड।
    नेपाल: कुशल भुरतेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह आरे, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलशन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने, शेर मल्ला।

     

    Share:

  • रिंकू सिंह की शादी को लेकर आई खबर, IPL 2026 के बाद प्रिया सरोज के संग लेंगे सात फेरे

    Mon Feb 9 , 2026
    जौनपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह जल्द ही मैदान के बाहर अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत करने वाले हैं। उत्तर प्रदेश के जौनपुर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ उनका विवाह अब जून 2026 में होने जा रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम के कारण शादी की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved