img-fluid

नीमच में नाबालिग से छेड़छाड़ पर गुस्‍साई भीड़, 55 वर्षीय बुजुर्ग आरोपी के घर तोड़ने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

April 03, 2026

नीमच। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नीमच जिले (Neemuch District) के मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम पड़दा में 13 वर्षीय नाबालिग (minor) के साथ छेड़छाड़ की घटना ने इलाके में भारी तनाव पैदा कर दिया। आरोपी 55 वर्षीय अब्दुल रहमान पिता गनी मोहम्मद रहमान पर आरोप है। घटना सामने आते ही ग्रामीणों और स्थानीय संगठनों में आक्रोश फैल गया और आरोपी के घर को तोड़ने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू हो गया।

नाबालिग ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी और उसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर नारेबाजी की और आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी के साथ उसके अवैध मकान को बुलडोजर से गिराने की मांग उठाई। हालात बिगड़ते देख पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे।

पंचायत प्रशासन ने आरोपी के अवैध निर्माण पर नोटिस चस्पा किया और जेसीबी बुलाकर मकान के अवैध हिस्से को तोड़ने की तैयारी की। इस दौरान पुलिस अधिकारी लगातार ग्रामीणों को शांत करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन भीड़ आरोपी के घर को तुरंत तोड़ने पर अड़ी रही।


  • भीड़ का उग्र प्रदर्शन
    स्थिति तब और बिगड़ गई जब उत्तेजित भीड़ आरोपी के घर में घुस गई और तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी। पुलिस ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस कार्रवाई से गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान 4-5 युवकों को हिरासत में लिया गया और करीब 10 वाहनों को जब्त किया गया। पूरे गांव में माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

    पुलिस और प्रशासन का बयान
    एएसपी नवल सिंह सिसोदिया ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग विरोध कर रहे थे, जिसके बाद आगजनी और तोड़फोड़ की घटना हुई। वीडियो के आधार पर उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में जुलूस की अनुमति नहीं है और पुलिस बल तैनात किया गया है।

    प्रशासन की अपील और वर्तमान स्थिति
    एडीएम बी एल क्लेश ने बताया कि ग्रामीणों की मांग आरोपी की गिरफ्तारी और मकान को विधि सम्मत तरीके से तोड़ने की थी। उन्होंने कहा कि आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है और मकान को लेकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के अनुसार फिलहाल गांव में शांति है और स्थिति नियंत्रण में है।

    Share:

  • असम: जानवरों की सुरक्षा करने वाले नहीं करेंगे चुनावी ड्यूटी, आदेश रद्द

    Fri Apr 3 , 2026
    डेस्क: असम की 129 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है. ऐसे में हाल ही में राज्य सरकार की तरफ से फैसला लिया गया था कि यहां चुनाव ड्यूटी के लिए 1,600 से ज्यादा असम वन सुरक्षा बल (AFPF) के जवानों को तैनात किया जाएगा. अब नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) की दो सदस्यीय पीठ ने असम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved