img-fluid

ईपीएफओ ने नवंबर के दौरान नेट 13.95 लाख सदस्य जोड़े

January 21, 2024

नई दिल्ली (New Delhi)। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) (Employees Provident Fund Organization (EPFO)) ने नवंबर में 13.95 लाख नेट सदस्य (13.95 lakh net members) जोड़े। इस दौरान करीब 7.36 लाख नए सदस्यों (7.36 lakh new members) ने ईपीएफओ के साथ नामांकन कराया है।


श्रम और रोजगार मंत्रालय ने शनिवार को जारी एक बयान में बताया कि पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले वित्त वर्ष 2023-24 में सदस्यों की शुद्ध वृद्धि ज्यादा बनी हुई है। ईपीएफओ के अनंतिम पेरोल आंकड़ों के मुताबिक निकाय ने नवंबर में नेट 13.95 लाख सदस्य जोड़े हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान करीब 7.36 लाख नए सदस्य नामांकित हुए।

मंत्रालय के मुताबिक, इस दौरान ईपीएफओ से जुड़े कुल नए सदस्यों में 18-25 वर्ष के आयु वर्ग की हिस्सेदारी 57.30 फीसदी है। इससे पता चलता है कि देश के संगठित क्षेत्र के कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकांश सदस्य युवा हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान ईपीएफओ की योजनाओं से बाहर चले गए करीब 10.67 लाख सदस्य वापस आए हैं।

आंकड़ों के मुताबिक जोड़े गए कुल 7.36 लाख नए सदस्यों में लगभग 1.94 लाख महिला सदस्य हैं, जो पहली बार ईपीएफओ में शामिल हुई हैं। इस दौरान कुल 2.80 लाख महिलाएं ईपीएफओ की योजनाओं में शामिल हुईं हैं। नवंबर महीने में सबसे अधिक सदस्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, हरियाणा और दिल्ली में शामिल हुए, जबकि महाराष्ट्र 21.60 फीसदी शुद्ध सदस्य वृद्धि के साथ सबसे आगे रहा।

Share:

  • रविवार का राशिफल

    Sun Jan 21 , 2024
    युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 06.57, सूर्यास्त 05.44, ऋतु – शीत पौष शुक्ल पक्ष एकादशी, रविवार, 21 जनवरी 2024 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved