बड़ी खबर राजनीति

महाराष्ट्र में बदल सकते है समीकरण? दो दिन में मिलेंगे शिंदे व उद्धव, शिवसेना नेता के ट्वीट ने बढ़ाई सियासी हलचल


मुंबई। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को उद्धव ठाकरे के समर्थन के बाद राज्य में नए सियासी समीकरणों ने जन्म लिया है। इसे एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के बीच बढ़ती नजदीकी के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि शिंदे और उद्धव ठाकरे एक हो सकते हैं और शिवसेना भाजपा के साथ जा सकती है।

हालांकि, यह समीकरण क्या नए गुल खिलाएंगे यह तो भविष्य ही बताएगा। लेकिन शिवसेना नेता के एक ट्वीट ने इन अटकलों को और पुख्ता कर दिया है। दरअसल, शिवसेना नेता दीपाली सैयद ने एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के बीच होने वाली मुलाकात को लेकर ट्वीट किया है।


दो दिन में मिलेंगे उद्धव और शिंदे!
शिवेसना नेता दीपाली सैयद के एक ट्वीट ने राज्य की सियासत को नई हवा दे दी है। उन्होंने ट्वीट किया, “यह सुनकर बहुत अच्छा लगा कि अगले दो दिनों में उद्धव साहब और शिंदे साहब शिवसैनिकों की भावनाओं पर चर्चा करके लिए पहली बार मिलेंगे। शिंदे साहब शिवसैनिकों की तड़प को समझते थे और उद्धव साहब ने परिवार के मुखिया की भूमिका बड़प्पन के साथ निभाई थी। दोनों की मुलाकात की मध्यस्थता करने के लिए भाजपा नेताओं का धन्यवाद।”

शिंदे कैबिनेट में आदित्य?
इससे एक दिन पहले दीपाली सैयद ने एक और ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था कि “आदित्य साहब जल्द ही कैबिनेट में शामिल होंगे। मातोश्री पर शिवसेना के 50 विधायक पेश होंगे। आदरणीय उद्धव साहब और शिंदे साहब एक हो जाएंगे। शिवसेना कोई गुट नहीं हिंदुत्व का गढ़ है। उस पर हमेशा भगवा लहराता रहेगा।”

Share:

Next Post

माही को देख लंदन की सड़क पर उमड़ी भीड़, सेल्फी लेने गाड़ी रोककर दौड़े फैन्‍स, देखें VIDEO

Sun Jul 17 , 2022
लंदन। टीम इंडिया (team india) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का जलवा और फैन फॉलोइंग क्या है, यह शायद ही किसी को बताने की जरूरत होगी. माही की हर अदा के लोग दीवाने हैं. धोनी को देखकर लोग उनसे ऑटोग्राफ और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए दौड़ पड़ते हैं. ऐसा […]