img-fluid

Asian Games: भारत में पहली बार होंगे घुड़सवारी के ट्रायल्स, 12 से 16 दिसंबर तक होगा आयोजन

December 11, 2021

नई दिल्ली। भारत में पहली बार एशियाई खेलों के लिए घुड़सवारी के ट्रायल्स होंगे। 2022 में होने वाले इन खेलों के लिए 12 से 16 दिसंबर तक एमेच्योर राइडर्स क्लब (ARC) में ट्रायल्स कराए जाएंगे। ‘शो जंपिंग’ चयन ट्रायल्स महालक्ष्मी रेस कोर्स पर कराए जाएंगे जिसमें 16 साल और इससे अधिक उम्र के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं।


भारतीय घुड़सवारी महासंघ (RFI) द्वारा आयोजित ट्रायल्स में दिल्ली, बंगलुरू, चेन्नई के साथ मेजबान शहर मुंबई के घुड़सवार भाग लेंगे। इसमें टीमों और व्यक्तिगत स्पर्धाओं के लिए दो दौर में ट्रायल्स ‘शो जंपिंग 1.40 मीटर’ और ‘शो जंपिंग 1.50 मीटर’ वर्गों में कराए जाएंगे। यह पहली बार है जब मुंबई घुड़सवारी एशियाई खेलों के दूसरे और तीसरे दौर के ट्रायल्स कराएगा जो क्रमश: दिसंबर 2021 और जनवरी 2022 में कराए जाएंगे।

Share:

  • Asian Champions Trophy: कप्तान मनप्रीत बोले- एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में युवाओं के पास प्रतिभा दिखाने का मौका

    Sat Dec 11 , 2021
    भुवनेश्वर। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा कि ढाका में आगामी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) दूसरी श्रेणी के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और मुख्य टीम में दावा पेश करने का उचित मंच प्रदान करेगी। टूर्नामेंट पहले पिछले साल आयोजित किया जाना था जिसे कोविड-19 के कारण स्थगित कर दिया था। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved