img-fluid

इंदौर में निगम की तोडफ़ोड़ के पहले ही बस स्टापों पर चोरों का धावा

February 04, 2026

  • बस स्टाप से लोहे के गेट, जालियां, रैलिंग और अन्य सामान हो गया चोरी

इंदौर। बीआरटीएस के बस स्टापों को तोडऩे का मामला अभी उलझन में ही पड़ा हुआ है। इसी बीच चोरों की टीम अपना कमाल बता रही है और कई बस स्टाप से लोहे के गेट, जालियां और रैलिंग के साथ-साथ कई सामान चोरी हो रहा है। कई लोगों ने इसकी शिकायत निगम के अफसरों को भी की है।

बीआरटीएस के बस स्टापों और रैलिंगों को तोडऩे का मामला लगातार उलझन में पड़ा है। पहले निगम ने एक ठेकेदार को काम सौंपा था, लेकिन वह भाग खड़ा हुआ और काम अधूरा ही रह गया। इसके बाद निगम ने दोबारा इसके लिए टेंडर जारी किए, लेकिन कोई भी फर्म यह कार्य लेने को तैयार नहीं है। इसी बीच निगम ने अपने स्तर पर ही बीआरटीएस के बस स्टाप और रैलिंग तोडऩे की तैयारी की है, लेकिन उसके पहले ही बीआरटीएस के कई बस स्टाप पर चोरों की गैंग ने अपना काम बताना शुरू कर दिया है।


  • एलआईजी, निरंजनपुर और राजीव गांधी चौराहे के आसपास के बस स्टापों से लोहे के गेट, जालियां और कई अन्य सामान चोरी हो गया। कई लोगों ने इसकी शिकायत निगम के अफसरों को की, मगर उसके बावजूद सुरक्षा के कोई इंतजाम वहां नहीं किए गए हैं। रैलिंग और बस स्टाप हटाने के मामले को लेकर न्यायालय ने भी अफसरों को कई बार फटकार लगाई।

    Share:

  • इंदौर: हर दिन ढाई करोड़ वसूल रहा प्रशासन फिर भी 36 करोड़ से अधिक बकाया

    Wed Feb 4 , 2026
    शासन ने 142 करोड़ का टारगेट दिया , लक्ष्य तक पहुंचना चुनौती इंदौर। वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन में अब कुछ समय ही बचा है। जिले में राजस्व वसूली को लेकर प्रशासन लगातार दबाव बनाए हुए है। वसूली विवरण के अनुसार सभी तहसीलों में कुल 60 करोड़ 24 लाख रुपए की वसूली योग्य राशि के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved