img-fluid

दिवाली पर भी इंडिगो ने इन्दौर से निरस्त की चार उड़ानें त्योहार पर अपनों तक जा रहे यात्री परेशान

November 04, 2021

  • चेन्नई और दिल्ली की उड़ानें निरस्त, त्योहार के चलते यात्रियों की कमी के कारण शाम तक और फ्लाइटें हो सकती हैं कैंसल

इंदौर। साल के सबसे बड़े त्योहार दिवाली (Diwali) पर भी अपनों से मिलने जाने वाले यात्रियों को उड़ानों (flights) के निरस्त होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इंडिगो एयरलाइंस (indigo airlines) ने चेन्नई और दिल्ली की उड़ानों को निरस्त कर दिया है। त्योहार पर यात्रियों की कमी के चलते यह कदम उठाया गया है। हालांकि इससे इन उड़ानों में बुकिंग करवा चुके यात्री परेशान हैं।
कंपनी ने सुबह 7.25 बजे चेन्नई (chennai) से इंदौर (indore) आकर 8 बजे वापस चेन्नई जाने वाली उड़ान निरस्त कर दी। वहीं शाम 7.20 बजे दिल्ली से इंदौर आकर 7.50 बजे वापस दिल्ली (delhi) जाने वाली उड़ान को भी कंपनी ने निरस्त करने की घोषणा की है। इसके कारण इन उड़ानों में बुकिंग करवाकर त्योहार पर अपनों तक पहुंचने के लिए इंतजार कर रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने बताया कि कंपनी द्वारा यात्रियों को दूसरी फ्लाइट में एडजस्ट किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि त्योहार का दिन होने के कारण यात्रियों की संख्या आम दिनों की अपेक्षा काफी कम है। इसके चलते कंपनी कुछ उड़ानों को निरस्त कर यात्रियों को दूसरी उड़ानों में शिफ्ट कर रही है। बताया जा रहा है कि शाम तक निरस्त उड़ानों की संख्या और बढ़ सकती है। इससे पहले भी कंपनी अकसर दिल्ली (delhi) और बैंगलुरु (Bangalore) उड़ानों को निरस्त करती आ रही है।

Share:

  • फोल्डेबल iPhone ने उड़ाए लोगों के होश, जानिए किसे देगा टक्‍कर

    Thu Nov 4 , 2021
    नई दिल्ली। दिग्‍गज कंपनी Apple के फोल्डेबल iPhone के लिए इंतजार करना होगा। Apple अपने फोल्डेबल iPhone के निर्माण का काम तेज कर दिया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Apple के फोल्डेबल iPhone को साल 2023 में लॉन्च किया जा सकता है। फोल्डेबल iPhone का डिस्प्ले साइज 8 इंच होगा, जो OLED […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved