img-fluid

शासकीय अस्पतालों में फिर शुरू होगी शाम की ओपीडी

September 16, 2022

  • ओपीडी का समय सुबह नौ से दोपहर दो बजे और शाम पांच से छह बजे तक करने की तैयारी!

भोपाल। स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों (जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए राहत की खबर है। इन अस्पतालों में शाम की ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) फिर से शुरू की जाएगी। नई व्यवस्था में ओपीडी का समय सुबह नौ से दोपहर दो बजे और शाम को पांच से छह बजे तक किया जाएगा। इससे शाम को भी मरीजों को ओपीडी में इलाज मिल सकेगा। स्वास्थ्य मंत्री डा. प्रभुराम चौधरी के पास यह प्रस्ताव विचाराधीन है। अभी ओपीडी का समय सुबह नौ से अपराह्न चार बजे तक है। कांग्रेस सरकार ने 2019 में यह समय तय किया था। इसके पहले सुबह आठ से दोपहर एक बजे और शाम को पांच से छह बजे तक ओपीडी रहती थी। अभी स्थिति यह है कि कई अस्पतालों में लंच के बाद आधे से ज्यादा डाक्टर आते ही नहीं हैं। ऐसे में मरीजों को परेशानी होती है। शाम की ओपीडी बंद होने से सरकारी और निजी कार्यालयों के कर्मचारियों को भी अस्पताल जाना अव्यावहारिक और कठिन रहता है।


की जा रही थी मांग
मध्य प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ की तरफ से भी समय बदलने की मांग की जा रही थी। इसके पीछे संगठन का तर्क यह है कि दोपहर में मरीज नहीं आते हैं। डाक्टरों को एक बार लंच पर जाने के बाद फिर अस्पताल आना पड़ता है। हालांकि, ओपीडी का समय सुबह नौ से चार बजे भी कुछ डाक्टरों की सलाह पर ही किया गया था। इसके पीछे उनका स्वार्थ यह था डाक्टरों को दो बार अस्पताल नहीं आना पड़ेगा। जिन डाक्टरों की निजी प्रैक्टिस अच्छी है वह शाम की ओपीडी नहीं चाहते।

Share:

  • प्रदेश में गांधी जयंती पर नशा मुक्ति अभियान की शुरूआत करेंगे शिवराज

    Fri Sep 16 , 2022
    छात्र-छात्राओं को दिलाई जाएगी नशामुक्ति की शपथ भोपाल। गांधी जयंती 2 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में 6 दिवसीय नशामुक्ति अभियान चलाया जायेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ करेंगे, जिसमें विभिन्न जिलों से छात्र-छात्राएँ और नागरिक ऑनलाइन जुड़ेंगे। जिला स्तर पर कलेक्टर द्वारा सभा का आयोजन किया जाएगा और नशामुक्ति […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved