img-fluid

हर रविवार, सज रहा जैविक हाट बाजार, बढ़ रहे खरीदार

March 02, 2026

जबलपुर। जिला प्रशासन जबलपुर एवं कृषि विभाग के संयुक्त प्रयासों से कृषि उपज मंडी जबलपुर में प्रत्येक रविवार को आयोजित किए जा रहे जैविक हाट में लगातार खरीदारों की संख्या में वृद्धि हो रही है। जैविक खेती को प्रोत्साहित करने तथा किसानों और उपभोक्ताओं के मध्य प्रत्यक्ष संपर्क स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित इस हाट को नागरिकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।


  • इस रविवार को आयोजित जैविक हाट में जिले के विभिन्न विकासखण्डों से आये लगभग 23 जैविक कृषकों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया। हाट में फल, सब्जियां, अनाज, दलहन, देशी घी, दुग्ध उत्पाद, शहद सहित विभिन्न रसायन मुक्त एवं प्राकृतिक उत्पाद उपलब्ध रहे, जिन्हें उपभोक्ताओं द्वारा विशेष रूप से सराहा गया। उप संचालक कृषि डॉ एस के निगम ने जैविक हाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं किसानों को जैविक उत्पादन और विपणन को बढ़ावा देने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। अनुविभागीय कृषि अधिकारी सिहोरा श्रीमती मनीषा पटेल के नेतृत्व में विकासखण्ड मझौली के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आरएल मिश्रा एवं कृषि अधिकारियों, ऋचा सिंह, रूपाली पटेल, जया पालीवाल एवं रिचा तिवारी द्वारा जैविक हाट के सफल संचालन की जिम्मेदारी का प्रभावी निर्वहन कियागया।

    Share:

  • T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल के लिए ICC का वो नियम, जिसके चलते दोपहर में शुरू होगा मैच

    Mon Mar 2 , 2026
    डेस्क: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने आखिरी स्टेज में पहुंच गया है. चार सप्ताह के रोमांचक क्रिकेट के बाद आखिरी चार टीमों का फैसला हो चुका है. डिफेंडिंग चैंपियन भारत, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड अब ट्रॉफी की रेस में बची हैं. अब सभी नॉकआउट मैच भारत में खेले जाएंगे. पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved