
भोपाल। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढऩे के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने आज बंद का आह्वान किया है। बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता सुबह से ही सड़क पर उतर आए। राजधानी में अरेरा पेट्रोल पंप बंद कराने गए पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, पार्षद गुड्डू चौहान समेत 11 कार्यकर्ताओं को हबीबगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में पीसी शर्मा और कार्यकर्ताओं को नई जेल भेज दिया। इससे पहले सुबह 9 बजे पूर्व मंत्री पीसी शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ बिट्टन मार्केट पहुंचे। यहां उन्होंने खुली दुकानों को जबरन बंद करा दिया। पीसी शर्मा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेसी ज्यादा आका्रेशित हो गए। कांग्रेस नेता बड़ी संख्या में सड़क पर उतरे। हालांकि बंद केा ज्यादा समर्थन नहीं मिला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भी बंद का आह्वान किया है। साथ ही प्रशासन पर प्रताडऩा के आरोप लगाए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved