
नई दिल्ली। देश की सबसे लंबी रेल सुरंग (Longest rail Tunnel) की खुदाई का काम पूरा हो गया है. यह सुरंग (Tunnel) जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) को देश के सभी बाकी हिस्सों से जोड़ देगी. एएनआई की खबर के मुताबिक उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना (Udhampur- Srinagar-Baramulla Rail Link project) के तहत कटरा-बनिहाल खंड में सुंबर से अर्पिचला के बीच सुरंग की खुदाई का काम पूरा कर लिया गया है. दोनों स्टेशनों के बीच सुरंग की लंबाई 12.75 किलोमीटर है. केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी कुमार ने भी इसके बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि कटरा-बनिहाल सेक्शन पर सुंबर और अर्पिचला स्टेशन के बीच टनल संख्या 49 देश की सबसे लंबी परिवहन सुरंग है. रेलमंत्री ने टनल खुदाई पूरा करने वाली टीम और टनल की तस्वीरों को भी साझा किया है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved