
वॉशिंगटन। अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना (North Carolina of America) में समुद्र किनारे (Sea shore) एक अज्ञात समुद्री जीव(Unknown sea creature) मिला है जिसे देखकर विशेषज्ञ भी हैरान (Expert too surprised) हैं. इस जीव की किसी को कोई जानकारी नहीं है. राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों ने इस रहस्यमयी जीव की तस्वीर को अपने फेसबुक पेज पर साझा कर इसके बारे में लोगों से जानकारी मांगी है. उन्होंने तस्वीर को लेकर कहा कि वो इसे पहचानने में विफल रहे हैं इसलिए लोगों से मदद मांगी जा रही है.
हालांकि अधिकारियों को संदेह है कि किसी अंडे से यह जीव बाहर निकला हो सकता है. उस अजीबोगरीब जीव में कई उंगली और अंग हैं. यह समुद्री जीव(sea creature) छोटे सफेद रंग की गेंदों से भरा हुआ प्रतीत होता है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved