मनोरंजन

Sonakshi Sinha ने बांद्रा में समंदर क‍िनारे खरीदा नया घर

मुंबई (Mumbai) बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) हमेशा चर्चा में रहती हैं। सोनाक्षी कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपने अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। इसी बीच सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) के फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) ने मुंबई में नया घर खरीदा है। इस नए घर की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

सोनाक्षी सिन्हा का नया घर बांद्रा वेस्ट में रंग शारदा ऑडिटोरियम के पास है। 4,200 वर्ग फुट में फैले इस घर की कीमत 11 करोड़ रुपये है। सोनाक्षी का नया घर बांद्रा में केसी रोड के पास एक बिल्डिंग के 26वें फ्लोर पर है। इसके लिए सोनाक्षी ने 55 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई है। सोनाक्षी के नए अपार्टमेंट का लॉबी एरिया 348.43 वर्ग फीट है। इसमें नौकरों के लिए एक अलग शौचालय और एयर हैंडलिंग यूनिट के लिए जगह भी है। इसमें 1,653 वर्ग फुट की अतिरिक्त जगह भी है। अपार्टमेंट में चार कारों को पार्क करने के लिए पर्याप्त जगह है। सोनाक्षी के नए फ्लैट की बालकनी से मुंबई का बांद्रा-वर्ली सी-लिंक साफ नजर आता है।



सोनाक्षी सिन्हा ने इससे पहले 2021 में बांद्रा में 4 बीएचके घर खरीदा था। अब उन्होंने एक और नया घर खरीद लिया है। इससे पहले सोनाक्षी अपने माता-पिता के साथ उनके घर पर रहती थीं। शत्रुघ्न सिन्हा के पास मुंबई में ‘रामायण’ नाम का आलीशान घर है। शत्रुघ्न सिन्हा अपने पूरे परिवार के साथ इसी घर में रहते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनकी फिल्म ‘डबल एक्सएल’ और ‘दहाड़’ रिलीज हुई थी। ये फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं। अब जल्द ही उनकी फिल्म ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ रिलीज होगी।

 

Share:

Next Post

बुझो तो जाने — आज की पहेली

Thu Sep 14 , 2023
14 सितंबर 2023 1. आता है तो फूल खिलाता, पक्षी गाते गाना। सभी को जीवन देता है, पर उसके पास न जाना। उत्तर. ……सूरज  2. हर घर से मैं नजर हूं आता, सब बच्चों को खूब हूं भाता। दूर का हूं लगता मामा, रूप बदलता पर मन भाता।। उत्तर. ……चन्द्रमा  3. वहां भी हूं, यहां […]