बड़ी खबर भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

भोपाल में भीषण गर्मी ने विमान को उड़ान भरने से रोका, सवा घंटे देरी से हुआ रवाना

भोपाल (Bhopal)। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में इन दिनों भीषण गर्मी (severe heat) पड़ रही है। राजधानी भोपाल (Capital Bhopal) में भीषण गर्मी (severe heat) ने एक विमान को उड़ान भरने से रोक दिया। दरअसल, शुक्रवार को इंडिगो के नियमित विमान को शाम 5.30 बजे भोपाल के राजाभोज विमानतल (Rajabhoj Airport) से हैदराबाद के लिए उड़ान भरना था, लेकिन गर्म मौसम के चलते फ्लाइट करीब सवा घंटे देरी से रवाना हुई। बताया गया कि बाहर का तापमान ज्यादा होने के कारण पायलट ने विमान को समय पर टेकआफ नहीं किया। विमान का एसी भी बंद था, इस पर यात्रियों ने नाराजगी भी जताई।


भोपाल के राजाभोज विमानतल से इंडिगो की उड़ान संख्या 6-ई 7122 शाम 5.50 बजे हैदराबाद के लिए रवाना होती है। शुक्रवार को फ्लाइट निर्धारित समय पर ही टेकआफ होनी थी। सुरक्षा जांच के बाद करीब 70 यात्रियों को एटीआर विमान में बैठा दिया गया था, लेकिन गेट बंद करने के बाद भी उड़ान टेकआफ नहीं हुई तो यात्रियों ने विमान के अंदर ही नाराजगी प्रकट की। चालक दल ने उद्घोषणा की कि एयरपोर्ट के आसपास का तापमान अधिक है। विमान ओवरलोड होने के कारण इसे तत्काल टेकआफ नहीं किया जा सकेगा। करीब एक घंटे बाद विमान का इंजन दूसरी बार स्टार्ट किया गया। विमान करीब सवा घंटे की देरी से शाम 7.05 बजे टेकआफ हुआ। इस दौरान इंडिगो ने यात्रियों के लिए विमान के अंतर ही स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की। कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से नाराजगी प्रकट की।

राजाभोज एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि चालक दल ने सुरक्षा की दृष्टि से उड़ान को रोक दिया था, क्योंकि तापमान अधिक होने पर इंजन की क्षमता कम हो जाती है। तापमान में गिरावट होने के के बाद उड़ान टेकआफ हुई।

Share:

Next Post

शनिवार का राशिफल

Sat May 25 , 2024
युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2081, राष्ट्रीय शक संवत-1946 सूर्योदय 05.29, सूर्यास्त 06.45, ऋतु – ग्रीष्म ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष द्वितीया, शनिवार, 25 मई 2024 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज […]