
भोपाल। गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में 21 साल की युवती को शादी का झांसा देकर करीब दस महीने तक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फ ंसा लिया था। उसके बाद में युवती के साथ प्रायवेट लम्हों का वीडियो गुपचुप तरीके से शूट कर लिया। इसके बाद में करीब 10 माह तक आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा और पैसों की मांग भी की। पीडि़ता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved