img-fluid

कल मनाया जाएगा विंध्य के पत्रकारों का फगुआ मिलन…’अपना पंचे जरूर आई’

March 13, 2023

कउन रंग मुंगवा कउन रंग मोतिया
कउन रंग ननंदी के विरना
लाल रंग मूंगा सुपेत रंग मोतिया
संवरे रंग ननंदी के बिरना।

आप बी सोच रय होंगे खां के आज ये सूरमा भोपाली अंदाज़ से हटके बघेली लोकगीत कैसे गाने लगा। दरअसल मसला ये हेगा मियां के कल बतारीख 14 मार्च, बरोज मंगल, बमुक़ाम सिंधु भवन, लिंक रोड नम्बर 1 पे विंध्य होली मिलन समारोह हो रहा है। इसे विंध्य पत्रकार क्लब ने मुनक़्क़ीद किया है। दोपहर 1 से 4 बजे तलक इस होली मिलन में सिर्फ विंध्य ही नहीं बल्कि पूरे भोपाल के सहाफियों को मदऊ किया गया है। कलब के प्रेसिडेंट कृष्णा शर्मा बघेली अंदाज़ में फरमाते हैं – अपना पंचे ये कार्यक्रम म ज़रूर आई…होली मनाई और फगुआ गाई। विंध्य पत्रकार कलब ने ठेठ बघेली बोली में दावतनामा भेजा है। उसमें तहरीर के साथ बड़ी मुहब्बत से बुलअउवा भेजा गया है। लिखते हैं – अपने विंध्य में फगुआ क त्योहार खूब धूमधाम से मनाए जात है। फगुआ से ये कार्यक्रम बुढ़वा मंगल तक चलत है।



इस मौके पर विंध्य के रिवायती खाने रसाज-रिकमज, कढ़ी, बगजा, मुगअउरा, जाउर, दार-भात पेश किया जाएगा। खास बात ये रहेगी के यहां बघेली फगुआ लोक गीत गाने वाली तीन मंडलियां भी आ रही हैं। इस विंध्य होली मिलन में विंध्य सहित भोपाल के कई सहाफी मौजूद रहेंगे। विंध्य के 30 विधायकों को भी दावतनामा भेजा गया है। जि़ले के पुलिस और जिला अधिकारी भी तशरीफ़ लाएंगे। विंध्य पत्रकार क्लब के प्रेसिडेंट कृष्णा शर्मा, संदीप मिश्रा, मनीष त्रिपाठी, दुर्गेश गुप्ता और प्रवीण द्विवेदी इसकी तैयारियों में मसरूफ हैं। इन्होंने बताया के वरिष्ठ पत्रकार एसपी त्रिपाठी और मृगेंद्र सिंह दाऊ हमारे संरक्षक हैं। होली मिलन में सिर्फ गुलाल से तिलक किया जाएगा। तो खां… अपना पंचे होली मिलन मा ज़रूर आई।

Share:

  • दिव्यांगजन सशक्तिकरण में सहयोग, मानवधर्म

    Mon Mar 13 , 2023
    राज्यपाल ने किया दिव्यकला मेले का शुभारंभ भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण प्रयासों में सहयोग मानव धर्म है। दिव्यकला मेला दिव्यांगजन की दिव्यशक्तियों के प्रदर्शन का मंच है। उनकी आत्म-निर्भरता की प्रभावी पहल है। उन्होंने प्रदेशवासियों का आव्हान किया है कि दिव्यकला मेले की श्रृंखला में तीसरे भोपाल मेले में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved