भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

अग्निबाण की खबर के बाद नकली शराब तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

भोपाल। राजधानी से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में भट्टी लगाकर नकली शराब बनाने के मुद्दे को अग्निबाण द्वारा शुक्रवार को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था। जिसके बाद भोपाल पुलिस ने गुनगा,बैरसिया और नजीराबाद में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए भट्टी में बनाई जाने वाली अवैध शराब के सौदागरों दबोचा है।
जानकारी के अनुसार सुरेंद्र मेहर पिता मुंशीलाल मेहर 22 वर्ष को नजीराबाद पुलिस ने कल भट्टी में बनी साठ लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस सूत्रों की माने तो बैरसिया पुलिस ने कल देर शाम तक क्षेत्र के अलग-अलग बिजौरी डेरों में दबिश देकर चार महिलाओं सहित आधा दर्जन लोगों को अवैध शराब के साथ हिरासत में लिया था। जबकि गुनगा पुलिस ने हिनौतिया सड़क से राजा उर्फ रामप्रसाद नागर को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि उज्जैन में जहरीली शराब पीने से दर्जन से अधिक लोगों की मौत की घटना दो दिन पहले सामने आई थी। इसी तर्ज पर गुनगा,बैरसिया और नजीराबाद इलाके में नकली शराब धड़ल्ले से बेचे जाने की खबर से अग्निबाण ने पुलिस और प्रशासन को चेंताया था।

Share:

Next Post

ग्वालियर में खल रही है दिग्विजय सिंह की कमी

Sat Oct 17 , 2020
भोपाल। मप्र में हो रहे 28 सीटों के उपचुनाव में कांग्रेस नेता कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की भूमिका को लेकर बहुत बड़ा रिस्क मोल ले लिया है। प्रदेश में रहकर भी दिग्विजय सिंह को चुनाव से दूर रखना कांग्रेस के लिए कितना फायदेमंद होगा यह तो परिणाम बताएंगे। लेकिन ग्वालियर चंबल संभाग में […]