भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

Porn video वायरल करने का आरोप लगाकर नकली Police ने युवक को ठगा

  • आरोपियों ने खाते में आनलाइन पैसा ट्रांसफर कराया
  • अधिक रकम देने के लिए धमका रहे थे जालसाज

भोपाल। दिल्ली पुलिस का अधिकारी बनकर दो शातिर जालसाजों ने भोपाल के शाहपुरा में रहने वाले युवक को साढ़े ग्यारह हजार रुपए की चपत लगा दी। युवक के पास कुछ समय पहले यू ट्यूब पर लिंक आई थी, जिसे खोलने पर अश्लील वीडियो आने लगा था। इस बात की धमकी देकर कि उसका वीडियो वॉयरल हो रहा है, और पुलिस उसका गिरफ्तारी वारंट जारी कर रही है। आरोपियों के दबाव में आकर युवक ने उनके खाते में पैसे ट्रांसफ र भी कर दिए थे। इसके बावजूद भी उसकी धमकियां दी जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक नितिन अहिरवार पुत्र नारायण सिंह अहिरवार (24) सुरेश नगर, बावडिय़ा कला में रहता है। 4 मई 2020 को उसके पास मोबाइल पर एक लिंक आई थी, जिसे खोलने पर अश्लील वीडियो आने लगा तो उसने बंद कर दिया। कुछ समय बाद उसके मोबाइल पर कमलेश पाटिल नामक व्यक्ति का फ ोन आया जो खुद को दिल्ली पुलिस का अफ सर बताने लगा। साथ ही धमकाने लगा कि उसने अश्लील वीडियो देखा है, जो वॉयरल हो रहा है। अपनी पोस्ट हटाने वाले के लिए यू ट्यूब कंपनी के विनोद मिश्रा से बातचीत कर फ ाइन भर दे। साथ ही उसने विनोद का मोबाइल नंबर भी उसे दे दिया। इतना ही नहीं विनोद मिश्रा ने फ ाइन भरने के नाम पर साढ़े ग्यारह हजार रुपए खाते में गूगल पे के माध्यम से जमा कर लिए थे। इसके बावजूद भी कमलेश पाटिल अधिक पैसे की मांग करते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी करने की बात करने लगा। इससे परेशान होकर युवक ने सायबर सेल में शिकायत कर दी थी। आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

शाहपुरा: एक्टिवा बेचने के नाम पर युवक से हजारों की ठगी
शाहपुरा इलाके में ओएलएक्स पर एक्टिवा बेचने का झांसा देकर जालसाजों ने एक युवक को 23 हजार रुपए की चपत लगा दी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक दीपक लोधी पुत्र संतोष लोधी (20) ज्योति बाला स्कूल के पास, शाहपुरा में रहता हैं। उसने 2020 को ओएलएक्स पर एक्टिवा बेचने का विज्ञापन देखा था। गाड़ी पंसद आने पर युवक की बेचने वाले व्यक्ति से बातचीत होने लगी और युवक ने उसके खाते में 23 हजार रुपए जमा भी कर दिए थे। इसके बावजूद भी वह दस हजार रुपए की डिमांड करने गाड़ी देने की बात करने लगा। जब युवक ने पैसे देने से इंकार कर दिया तो वह धमकी देने लगा कि वह उसकी ना तो रकम वापस लौटाएगा और ना ही गाड़ी देगा। इसके बाद से उसने बातचीत भी बंद कर दी। इससे परेशान होकर युवक ने सायबर क्राइम में मामले की शिकायत कर दी थी। सायबर क्राइम ने जांच कर थाना पुलिस को केस दर्ज करने के लिए प्रतिवेदन भेज दिया। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर उनके मोबाइल नंबर के आधार पर मामला दर्ज किया। अब पुलिस जांच कर आरोपियों की तलाश करने में लगी हुई है।

Share:

Next Post

पृथ्वी शॉ ने विजय हजारे ट्रॉफी में रचा इतिहास, तोड़ा मयंक अग्रवाल का रिकॉर्ड

Thu Mar 11 , 2021
नई दिल्ली। विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ का धमाल जारी है. शॉ ने कर्नाटक के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 122 गेंदों में 165 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 17 चौके और सात छक्के जड़े. इसके साथ ही पृथ्वी शॉ विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में 750 […]