भिंड। राष्ट्रिय राजमार्ग 92, भिंड-ग्वालियर रोड (Bhind-Gwalior Road) पर मेहगाव थाना (Mehgaon Police Station) क्षेत्र में शुक्रवार को ज्ञानन्द पुरा पर भीषण सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत चार लोगो की दर्दनाक मौत हुई है तथा सात गंभीर रूप से घायल है जिनको उपचार के लिए ग्वालियर ज्यारोग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतको में तीन एक ही परिवार के पति -पत्नी व एक बेटा है।
जानकारी के अनुसार नेपाल गंज नेपाल (Nepal Ganj Nepal) के रहने वाले ये लोग बॉम्बे में चाइनीज होटल कल्याण में काम करते थे जो बॉम्बे से अपने घर नेपाल इको गाड़ी से जा रहे थे तभी ग्वालियर-भिंड मार्ग पर अज्ञात डंफर ने शुक्रवार सुबह के समय टक्कर मार कर फरार हो गया। इको में सवार काला राहुल पुत्र नंदराम निवासी नेपाल व उसकी पत्नी सूजा राहुल व वेटा रोपेन्द्र तथा एक अन्य मान बहादुर पुत्र जोत बहादुर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल प्रकाश पुत्र काला राहुल 21 बर्ष , विनोद पुत्र करन बहादुर 30 बर्ष , कृष्ण पुत्र परसराम बूढ़ा 30 बर्ष ,सीता पत्नी तर्क राहुल 19 बर्ष , शेर बहादुर पुत्र धन बहादुर 30 बर्ष एवं चालक तिलक तिकारम 32 बर्ष को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश कर रही है। (हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved