वहीं डायरेक्टर सिकंदर के परिवार की बात करे तो उनके परिवार में उनकी पत्नी पिंकी और तीन बच्चे सिपिका, युविका और सुकरात हैं। फिल्म डायरेक्टर के निधन से उनके घरवालों का बुरा हाल हो गया है। वहीं कई चाहने वालों की आंखें नम नजर आ रही हैं।

मुंबई। मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि मशहूर फिल्म डायरेक्टर सिकंदर भारती का निधन हो गया। 60 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। सिकंदर भारती का अंतिम संस्कार आज 25 मई को सुबह 11 बजे मुंबई के जोगेश्वरी पश्चिम स्थित ओशिवारा श्मशान घाट पर किया गया। जहां फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां उनके अंतिम संस्कार में पहुंचीं और सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। फिलहाल उनके निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
वहीं डायरेक्टर सिकंदर के परिवार की बात करे तो उनके परिवार में उनकी पत्नी पिंकी और तीन बच्चे सिपिका, युविका और सुकरात हैं। फिल्म डायरेक्टर के निधन से उनके घरवालों का बुरा हाल हो गया है। वहीं कई चाहने वालों की आंखें नम नजर आ रही हैं।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved