img-fluid

मशहूर शायर और पद्मश्री बशीर बद्र का निधन, 91 की उम्र में ली अंतिम सांस

May 28, 2026

भोपाल: पद्मश्री से सम्मानित लोकप्रिय शायर बशीर बद्र अब हमारे बीच नहीं रहे. उन्होंने गुरुवार (28 मई) की दोपहर दुनिया को अलविदा कह दिया. बशीर बद्र ने 91 की उम्र में भोपाल के ईदगाह हिल्स स्थित घर में अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि मशहूर शायर बशीर बद्र की तबीयत काफी समय से खराब चल रही थी. उन्हें उम्र संबंधी समस्याएं भी थीं.


  • भोपाल के बशीर बद्र को उर्दू शायरी की दुनिया के सबसे लोकप्रिय और नरम लहजे वाले शायरों में गिना जाता है. उनका असली नाम सैयद मोहम्मद बशीर था और उनका जन्म 15 फरवरी 1935 को भारत में हुआ था. बशीर बद्र लंबे समय से डिमेंशिया बीमारी से पीड़ित थे. उनकी याददाश्त जा चुकी थी. वे लोगों को पहचान भी नहीं पा रहे थे. पिछले कुछ समय से उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही थी. बशीर बद्र के अंतिम संस्कार का समय अभी तय नहीं हुआ है. हालांकि, परिजनों के अनुसार आज शाम को ही उनका अंतिम संस्कार किया जा सकता है.

    Share:

  • आवारा पशुओं के लिए भूसा इकट्ठा करेंगे शिक्षक, शिक्षा विभाग ने स्कूलों को दिया टारगेट

    Thu May 28 , 2026
    बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में निराश्रित और बेसहारा गोवंशों के लिए स्कूलों से भूसा दान के आदेश पर विवाद हो गया. इस आदेश को लेकर शिक्षकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली, जिसके बाद शिक्षा विभाग विवादों में घिर गया. शिक्षकों के नाराजगी को देखते हुए विभाग ने अपने कदम पीछे खींच लिए और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved