img-fluid

देशभर के किसान आज मना रहे श्रद्धांजलि दिवस, जाने क्यों

December 20, 2020


नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन में जान गंवाने वालों की याद में आज देशभर के किसान श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मनाएंगे। इस दौरान प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जाएगा।
राजस्थान, गुजरात और हरियाणा के किसान हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर पिछले 7 दिनों से डटे हुए हैं। पिछले हफ्ते रेवाड़ी पुलिस ने इन्हें दिल्ली की ओर बढऩे से रोक दिया था। हजारों अन्य किसानों को भी दिल्ली की सीमा में घुसने से रोका जा चुका है।
एक किसान नेता ने कहा कि लाखों किसान दिल्ली की कड़ाके की ठंड के बावजूद सडक़ों पर डटे हैं। वे ठंड और सरकार की ओर से पैदा की जा रही हर बाधा का सामना कर रहे हैं क्योंकि वे अपना लक्ष्य पाना चाहते हैं। उनकी सिर्फ यही मांग है कि तीनों कृषि कानून वापस ले लिए जाएं।
दिल्ली-जयपुर हाइवे पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने राजस्थान में किसानों को उनके घरों से प्रदर्शनस्थल तक लाने-ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था भी की है। किसानों का कहना है कि यह मुफ्त बस सेवा ज्यादा से ज्यादा किसानों को प्रदर्शन से जुडऩे में मदद करेगी।

Share:

  • जानिए आज के शुभ मूहूर्त क्या है

    Sun Dec 20 , 2020
    दोस्तों आज का दिन रविवार है जो एक पावन दिन है । आज का दिन आपके लिए शुभ और मंगलमय हो इसकी हम कामना करतें हैं , अगर आज के दिन आप कोई शुभ कार्य करने का सोंच रहें हैं तो हम आपकों बताएंगें की आज शुभ कार्य करने के लिए शुभ मुहूर्त क्या है […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved