img-fluid

इंदौर में खड़ी फसल पर बुलडोजर चलाने से किसान नाराज

March 02, 2026

  • पश्चिमी रिंगरोड जमीन अधिग्रहण

इंदौर। पश्चिमी रिंग रोड तकरीबन 39 किलोमीटर बनाने की तैयारिया चल रही है, जिसमें महू देपालपुर और सांवेर के किसाने की जमीन अधिग्रहण की गई है, जिसमें से ज्यादातर किसानों को मुआवजा भी मिल चुका है। किसान चार गुना मुआवजे की मांग कर रहे हैं, वहीं जमीन अधिग्रहण के लिए खड़ी फसल पर बुलडोजर चलाने का विरोध हो रहा है।

पीथमपुर से शिप्रा के तीन दर्जन गांवों के बीच से पश्चिम में रिंग रोड बना है। इसमें पुल पुलिया निर्माण का काम तो पहले ही शुरू हो चुका है। तीन दर्जन से ज्यादा गांव के किसानों को अधिग्रहण का मुआवजा भी उनके बैंक खातों में दिया जा चुका है कुछ ऐसे किसान बचे हैं, जिनकी जमीन मैं नामांतरण या अन्य दिक्कत रही है। रिंग रोड बनना है, वहां पर मार्किंग भी दो-तीन महीने पहले ही कर दी गई थी।


  • अनेक जगह पुल-पुलिया निर्माण का काम भी जारी है। फिलहाल बरलाई जागीर से जुड़े, बलौदा और कुछ अन्य गांव ऐसे हैं, जहां पर किसानों ने अधिग्रहण वाली जमीन पर फसल लगा दी थी। अब सडक़ निर्माण के लिए जगह साफ की जा रही है व बुलडोजर चलाया जा रहा है। किसान नाराज हो गए हैं। उनका कहना है कि एक महीने में फसल तैयार हो जाती। प्रशासन को कुछ इंतजार करना चाहिए, साथ ही किसान फसल नुकसानी के साथ गाइडलाइन से चार गुना मुआवाजें की मांग पर अभी भी अड़े हुए हैं। किसान नेता हंसराज मंडलोई ने कहा कि खड़ी फसल पर नुकसानी करना ठीक नहीं है। फसल नुकसान की भरपाई भी हाथोहाथ प्रशासन को देनी चाहिए।

    Share:

  • PM मोदी-कार्नी की मुलाकात में कई समझौतों पर हुए साइन, भारत को यूरेनियम देगा कनाडा

    Mon Mar 2 , 2026
    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और उनके कनाडाई समकक्ष (Canadian equivalent) मार्क कार्नी (Mark Carney) सोमवार को मुलाकात करेंगे और भारत-कनाडा संबंधों को और गहरा करने की दिशा में कई अहम फैसले लेंगे. इस मुलाकात का मकसद व्यापार, ऊर्जा और महत्वपूर्ण तकनीक के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना है, खासकर वर्तमान वैश्विक भू-राजनीतिक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved