
बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले (Barwani district of Madhya Pradesh) के किसान अरविंद जाट की केले की फसल चर्चा का विषय बनी हुई है। इनके खेत में पैदा हुए केले की साइज देख हर कोई हैरान है। अरविंद ने अपने खेत में 14 इंच का केला पैदा किया है। अरविंद (Arvind) के उगाए केलों की मांग इराक और इजरायल में है। वहीं रिलायंस जैसी बड़ी कंपनी ने भी 10 टन केले की पहली खेप खरीदी है।
बड़वानी जिले के किसान अरविंद जाट (Arvind Jat( ने केले की फसल लगाई। अरविंद बताते हैं कि केले की इस फसल के लिए उन्होंने खास इंतजाम किए हैं। इसमें उन्होंने फसल चक्र तो अपनाया ही, साथ ही चार महीने तक केवल गोबर की खाद डालकर उसे धूप में खुला छोड़ दिया। इसके बाद खेत में केले की फसल लगाई और उन्हें चमत्कारी परिणाम मिले।
अरविंद के मुताबिक करीब छह एकड़ के खेत में बड़ी तादाद में केले की पैदावार हुई है। सभी केलों की औसतन साइज 14 इंच है। अरविंद की मेहनत का ही नतीजा है कि देश के साथ-साथ विदेशों तक इन केलों की डिमांड है। रिलायंस कंपनी ने भी मप्र के निमाड़ क्षेत्र के एक छोटे से जिले बड़वानी के ग्राम बगुद से उठाकर इस स्वाद को देश के दिल की राजधानी दिल्ली तक पहुंचाया।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved