
भोपाल। प्रदेश के कुछ शहरों में नाइट कर्फ्यू लागू करने के बाद शहरों में अचानक सब्जियों के दाम बढऩे एवं उत्पादक किसानों को उचित नहीं मिलने पर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चिंता जाहिर की है। इस संबंध में उन्होंने आनन-फानन में गृह, उद्यानिकी, उद्योग, कृषि एवं अन्य विभागों के अफसरों की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री गांव से सब्जियां लेकर शहर आने वाले वाहनों को कर्फ्यू से छूट दे सकते हैं। साथ ही किसानों के वाहनों की बेवजह तलाशी नहीं लेने के निर्देश भी जारी सकते हैं। किसानों बिना रोक-टोक के शहरों में अपनी सब्जियां बेचने के लिए आ सकते हैं। संभवत: कोरोनो को लेकर जारी होने वाली नइ गाइडलाइन में गृह विभाग किसानों को लेकर स्थिति स्पष्ट कर सकता है। उल्लेखनीय है कि पूरे लॉकडाउन के दौरान किसानों को सब्जियों के औने-पौने दाम मिले थे। जबकि शहरों में सब्जियों के दाम ज्यादा रहे थे। इसको लेकर राज्य सरकार जल्द ही निर्देश जारी कर सकती है। गृह विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार कर्फ्यू एवं कोरोना की वजह से किसानों को कहीं भी बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved