
कोलकाता। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने आंदोलनरत किसानों की मांगों को मानने के लिए केंद्र से आग्रह किया है।
इस संबंध में उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि हजारों किसान सात दिन से दिल्ली की सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अन्नदाता किसानों को पर्याप्त सम्मान और मिलना चाहिए। खुले आसमान के नीचे वे दिल्ली की ठंड में तड़प रहे हैं। मैं केंद्र से किसानों की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने की अपील कर रहा हूं। उनकी बातों को अनसुना ना किया जाए।
उन्होंने लिखा कि किसानों की दुर्दशा पहले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच चुकी है। भारत के कल्याणकारी राज्य की छवि धूमिल हुई है। यह लोगों के लिए चिंता की बात है। उम्मीद है कि सरकार किसानों के साथ चौथे दौर की वार्ता में किसानों की मुख्य मांगों को निपटाने की कोशिश करेगी। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved