img-fluid

सिंहस्थ सिटी के लिए जमीन अधिग्रहण के विरोध में किसानों की ट्रैक्टर रैली

March 04, 2025

उज्जैन। सिंहस्थ सिटी के लिए सरकार द्वारा उत्तर और घटिया विधानसभा क्षेत्र के किसानों की जमीन का अधिग्रहण करने का निर्णय लिया है। इसी के विरोध में किसान सामाजिक न्याय परिसर से ट्रैक्टर रैली निकालन रहे हैं।


जिला प्रशासन ने पिछले दिनों सिंहस्थ सिटी विकसित करने के लिए मुरलीपुरा, मोहनपुरा, सदावल, भैरवगढ़ से जुड़े कुछ क्षेत्र अंबोदिया, रातडिय़ा, जियापुरा और उज्जैन भीतरी क्षेत्र के करीब 2000 किसान की हजारों बीघा जमीन अधिग्रहण करने की पिछले दिनों विज्ञप्ति जारी की। योजना को लेकर किसान प्रशासन के फैसले से नाराज है और आज सामाजिक न्याय परिसर से ट्रेक्टर रैली निकाल रहे हैं। प्रशासन ने रैली को देखते हुए सामाजिक न्याय परिसर जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस लगा दी है। इसी मामले में कांग्रेस भी आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में है।

Share:

  • प्लास्टिक के सिलेण्डर महिलाओं की पसंद बने... ब्लास्ट होने का खतरा नहीं

    Tue Mar 4 , 2025
    उज्जैन में फाइबर गैस सिलेंडर की सप्लाई शुरू… हालाँकि माँग कम-वजन में भी हलके हैं यह सिलेण्डर उज्जैन। महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष तकनीक से बनाए गए फाइबर व प्लास्टिक के गैस सिलेण्डर की सप्लाय शुरू हो गई है। हालांकि जिले में जागरूकता की कमी के कारण इनकी सप्लाय कम है, लेकिन अब यह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved