
नई दिल्ली। आज किसान आंदोलन का 37वां दिन है। किसान तथा सरकार के मध्य सातवें दौर की वार्ता में पूरा समाधान तो नहीं निकला लेकिन विवाद के दो मुद्दों पर अवश्य सहमति बन गई। अब पूरे समाधान हेतु चार जनवरी को आठवें दौर की बैठक निर्धारित की गई है।
किसानों को भी आस बंधी है, लेकिन दिल्ली बॉर्डर पर किसान हटने का नाम भी नहीं ले रहे हैं। उनका धरना जारी है। कृषि कानूनों के विरुद्ध वो अब भी आवाज बुलंद कर रहे हैं। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसान डटे हुए हैं। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सुखविंदर सिंह सभरा की माने तो तीनों कृषि कानून रद्द होने चाहिए, यदि 4 जनवरी को इसका कोई हल नहीं निकला तो आगामी दिनों में संघर्ष और भी भयानक होना निश्चित है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved