भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

किसानों को सिंचाई के लिए दिन में मिलेगी बिजली

  • फ्लेक्सी प्लान के तहत बचेगी बिजली

भोपाल। प्रदेश में अब किसानों को सिंचाई के लिए बिजली की आपूर्ति फ्लेक्सी प्लान के तहत की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान में किसानों को सिंचाई के लिए दिन व रात में बिजली दी जाती है। रबी में सर्दी में खेतों में सिंचाई करना किसानों के लिए कष्टकारक होता है। अत: दिन में सिंचाई के लिए बिजली प्रदाय के घंटे बढ़ाए जाएं। यथासंभव किसानों को सिंचाई के लिए बिजली दिन में प्रदाय की जाए। फ्लेक्सी योजना से बिजली की बचत भी होगी। खास बात यह है कि इस योजना के लागू होने से एक तरफ किसानों को उनकी सुविधा अनुसार भरपूर बिजली मिलती रहेगी, वहीं प्रतिदिन लगभग 1.5 हजार मेगावाट बिजली बचेगी, जिससे प्रतिदिन लगभग एक करोड़ रूपए की बचत होगा। अब किसानों को सिंचाई के लिए बिजली दिन के समय मिलेगी। किसानों को रात में सिंचाई करने में होने वाली सुविधा को देखते हुए मुख्यमंत्री ने यह फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में गुजरात में किसानों को सिंचाई के लिए पूरी बिजली दिन में ही दी जा रही है। उन्होंने प्रमुख सचिव को निर्देश दिए कि गुजरात मॉडल स्टडी कर मध्यप्रदेश में किसानों की सुविधा एवं आवश्यकता की दृष्टि से बिजली प्रदाय की जाए।

100 यूनिट तक बिजली पर 100 रूपए बिल
वर्तमान में 100 यूनिट तक बिजली की खपत पर 100 रूपए का बिल दिया जा रहा है। इसी प्रकार 100 से 150 यूनिट तक की खपत पर 384 रूपए महीने का बिल दिया जा रहा है। इसके बाद सामान्य दर पर बिजली दी जा रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि हर गरीब को सस्ती बिजली मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। बिजली बिलों की नियमित वसूली भी होनी चाहिए।

Share:

Next Post

मुसलमान भड़कें नहीं बल्कि फ्रांस के उत्पादों का बहिष्कार करें: कल्बे जवाद

Thu Nov 5 , 2020
लखनऊ। प्रसिद्ध शिया धर्मगुरु और मजलिसे ओलमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने एक बार फिर फ्रांस में पैगम्बर हजरत मोहम्मद मुस्तफा के अपमानजनक कार्टून बनाये जाने पर दु:ख और नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने गुरुवार को अपने बयान में कहा कि जिस तरह से फ्रांस में पैगंबर हजरत मोहम्मद के अपमानजनक कार्टून बनाए जा […]