
आष्टा। शुक्रवार से पवित्र रमजान माह शुरू हो गया है इसी के साथ रोजेदार रोजे रखकर इबादत कर रहे हैं। बता दें कि कल शाम चांद दिखते ही पवित्र रमजान माह शुरू हो गया है। पूरे महा मुस्लिम समाज रमजान में रोजा रखते हैं। और खुदा की इबादत करते हैं। शहर के पुराना बस स्टैंडए अली चौक एवं काजीपुरा चौराहा क्षेत्र में शाम ढलते ही रौनक बढ़ जाती है । यहां पर बड़ी संख्या में फल फ्रूट, मिठाई सहित अन्य दुकानें लगी हुई है। मुस्लिम समाज जन बड़ी संख्या में खरीदारी हेतु पहुंचते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved