img-fluid

3 बच्चों की हत्या के दोषी पिता को मौत की सजा

January 02, 2025

मंगलुरु। कर्नाटक (Karnataka) के मंगलुरु में एक अदालत ने 3 बच्चों की हत्या के दोषी को मौत की सजा सुनाई है। शख्स ने अपने ही 3 बच्चों को कुएं में फेंककर मार डाला था। दोषी ने अपनी पत्नी की हत्या करने की कोशिश भी की थी। लेकिन वह किसी तरह बच गई। मंगलुरु की जिला और सत्र अदालत की न्यायाधीश संध्या एस ने सजा सुनाई है। दोषी का नाम हितेश शेट्टीगर उर्फ हितेश कुमार है। मामला 2022 में सामने आया था। जिस पर अब फैसला आ गया है। शख्स को 3 बच्चों की हत्या और पत्नी की हत्या की कोशिश के तहत केस दर्ज करने के बाद अरेस्ट किया गया था।

पुलिस के अनुसार दोषी मुल्कि पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आते थालीपडी गांव के पदमनूर का रहने वाला है। उसने 23 जून 2022 को 4 साल की रश्मिता, 11 साल के उदय कुमार और दक्षित उर्फ दक्ष को कुएं में फेंककर मार डाला था। इसके बाद दोषी ने अपनी पत्नी लक्ष्मी की जान लेने का प्रयास भी किया था। हितेश नारियल बेचने का काम करता था। इसके बाद वह एक होटल में भी पार्टटाइम जॉब कर रहा था। लेकिन कोरोना काल के दौरान आरोपी ने काम करना बंद कर दिया था।


जिसके कारण हितेश के घर में आर्थिक तंगी होने लगी थी। इसके चलते उसकी पत्नी लक्ष्मी ने बीड़ी बनाने की फैक्ट्री में काम करना शुरू कर दिया था। बाद में पत्नी भी एक होटल में पार्टटाइम जॉब करने लगी थी। जिसके बाद दोनों में रोजाना विवाद होने लगा था। कर्नाटक पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार हत्या के दिन पत्नी काम से घर लौटी थी। लेकिन उसने अपने बच्चों को गायब पाया। दोषी ने कुछ भी जानकारी होने से इनकार किया था। इसके बाद शिकायत पुलिस को दी गई थी।

पुलिस के सामने भी आरोपी ने ड्रामा किया और बच्चों को ढूंढने का झूठा नाटक करता रहा। आरोपी ने किसी बहाने से पत्नी को भी कुएं में धक्का दे दिया था। लेकिन पत्नी चीखने लगी तो पड़ोसी मोहम्मद नसरतुल्लाह और लोगों की भीड़ मौके पर जुट गए थे। जिससे आरोपी का प्लान फेल हो गया। कुएं में गिरी पत्नी को तीनों बच्चों के शव दिख गए थे। इसके बाद नृशंस हत्याकांड का खुलासा हुआ था। पुलिस ने बच्चों के शव कुएं से बरामद किए थे। मामला प्रदेशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस की कड़ी चार्जशीट के बाद पिता को अब न्यायालय ने फांसी की सजा सुनाई है।

Share:

  • मुकेश अंबानी ला सकते हैं 40,000 करोड़ का IPO

    Thu Jan 2 , 2025
    नई दिल्ली: 2025 में अभी तक का सबसे बड़ा आईपीओ (IPO) आ सकता है, ये आईपीओ रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio telecom company) का आ सकता है. द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस जियो के आईपीओ का साइज 35000 करोड़ से 40000 करोड़ के करीब हो सकता है. जानकारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved