img-fluid

पिता ने दूसरी शादी करने के लिए अपने दो साल के बेटे की ली जान, फिर शव नाले में फेंका

April 20, 2023

मुंबई। एक शख्स ने दूसरी शादी करने के लिए अपने मासूम बेटे की जान ले ली। इतना ही नहीं सबूत छिपाने के लिए उसने बच्चे का शव नाले में फेंक दिया। हालांकि पुलिस ने कुछ समय बाद ही व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय आरोपी ने अपने बेटे की जान दूसरी शादी करने के लिए की। क्योंकि जिस महिला से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था उसने शर्त रखी थी कि तभी शादी करेगी जब वह अपनी पत्नी और बेटे को खत्म कर देगा। इसके बाद उसने बच्चे को मारने की योजना बनाई।


पुलिस ने बताया कि शाहू नगर थाने के कर्मचारियों को बुधवार तड़के केमकर चौक के पास माहिम-सायन क्रीक लिंक रोड पर बच्चे का शव मिला। शव एक प्लास्टिक की थैली में था। मृतक के सिर और दाहिनी कलाई को चूहों ने काट लिया था। पहले मासूम की पहचान नहीं हो सकी थी। बाद में जब बच्चे की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराने मां पुलिस थाने पहुंची तब पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

बच्चे के रिश्तेदारों से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि उसके पिता धारावी झुग्गी में रहते थे, जिसके बाद उन्होंने उसे पकड़ लिया। आरोपी एक कपड़ा कारखाने में एक दर्जी के रूप में काम करता है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने चॉकलेट देने के बहाने से अपने बेटे को ले गया और उसका गला घोंट दिया। इसके बाद उसने बच्चे के शव को माहिम क्रीक में फेंक दिया था।

Share:

  • असम-अरुणाचल प्रदेश के बीच चल रहा सीमा विवाद आज सुलझेगा, अमित शाह की मौजूदगी में होगा MoU पर हस्ताक्षर

    Thu Apr 20 , 2023
    नई दिल्ली। लंबे समय से चल रहा विवाद सुलझते दिख रहा है। असम और अरुणाचल प्रदेश सरकार दोनों पूर्वोत्तर राज्यों की सीमाओं के साथ सीमा विवाद को समाप्त करने के लिए आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करेंगी। बुधवार को मिली मंजूरी असम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved