
मदुरै। तमिलनाडु के मदुरै में ऐसे परिवार की घटना सामने आई है, जहा परिवार में 5 लोगों ने जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। तमिलनाडु पुलिस (Tamilnadu Police) के अनुसार इनमें से 3 लोगों की जान तो बचा ली गई। लेकिन मां-बेटे को नहीं बचा पाए। मरने वाली महिला का नाम जोतिका है, महिला की उम्र 23 साल है। वह अपने पति से अलग हो चुकी थी, और अपनी मां लक्ष्मी के साथ रह रही थी।
जोतिका (jotika) के पिता नागराज का दिसंबर में निधन हो गया था। इसके बाद से पूरा परिवार आर्थिक दबाव का सामना कर रहा था। जोतिका आठ जनवरी को कोरोना (Corona) से संक्रमित हुई थी। इसकी जानकारी जब उसने अपनी मां को दी। इससे वे बुरी तरह घबरा गईं। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों ने जहर पी लिया। पड़ोसियों को अगले दिन इस बारे में पता चला। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत सभी को अस्पताल (Hospital) पहुंचाया, लेकिन जोतिका और उसके बेटे को नहीं बचाया जा सका। पुलिस की जाँच अभी जारी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved