
नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव 10 जून को होना है। इसके पहले दोनों प्रमुख दल कांग्रेस और भाजपा एक-दूसरे को शाह और मात देने में जुट गए हैं। राजस्थान, महाराष्ट्र, जहां पर दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर है, में भाजपा ने विरोधी वोटों में सेंध लगाने के लिए एक अन्य उम्मीदवार खड़ा कर दिया है।
भाजपा के इस दांव से कांग्रेस हैरान है। कांग्रेस को लगता है कि अगर कुछ राज्यों में क्रॉस वोटिंग हुई तो उसकी संभावित जीत हार में बदल सकती है। कई राज्यों में विधायकों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। राजस्थान में कांग्रेस अपने विधायकों को रिसोर्ट ले गई है।
कांग्रेस के आशीष, भाजपा के शर्मा नाराज
राज्यसभा प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के कई नेता नाराज हैं। महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आशीष देशमुख ने सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है, वहीं भाजपा के आनंद शर्मा हाईकमान से मिलकर नाराजगी व्यक्त करेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved