
मेरठ: यूपी में सौरभ हत्यकांड के मुख्य आरोपी साहिल और मुस्कान ने नीले ड्रम में लाश को ठिकाने लगाने की कोशिश की थी. ये ड्रम मेरठ के जली कोठी इलाके से खरीदा गया था. इस इलाके में आजकल ड्रम का कारोबार करने वाले बेहद निराश हैं. लोगों का कहना है कि अब लोग खासतौर से नीला ड्रम या ड्रम लेने से ही परहेज कर रहे हैं. मेरठ के घंटाघर के पास जितनी भी दुकानों में ड्रम बेचे जाते हैं वहां आजकल सन्नाटा ही नजर आ रहा है.
दुकानदार खाली बैठे मिल रहे हैं. दुकानदार लोगों से अपील करते नजर आ रहे हैं कि अपराध जिसने किया वो जेल में है, इसमें ड्रम का क्या कसूर. दुकानदार ग्राहकों के पास जा-जाकर ड्रम की खासियत बताते नजर आ रहे हैं. वो कहते हैं कि ये ड्रम पानी के लिए उपयोगी है, अनाज रखने के लिए उपयोगी है. दुकानदारों ने कहा कि अब आईडी देखकर वो ड्रम बेचेंगे. लेकिन फिर भी कोई भी मार्केट में ड्रम नहीं खरीद रहा है. इस केस से सबसे ज्यादा अब तक नुकसान ड्रम बेचने वाले दुकनदारों को हुआ है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved