
बिहार। बिहार के राजापाकर के भलुई में एक स्थानीय महिला विधायक प्रतिमा कुमारी के साथ सरेआम छेड़खानी का मामला सामने आया है। एक युवक अश्लील हरकतें करता हुआ मंच के ऊपर आ गया और विधायक महोदय के साथ छेड़कहानी करने का प्रयास करने लगा । ऐसे में उसकी इस हरकत की वजह से नाराज विधायक ने सबके सामने उसे खींच के थप्पड़ जड़ दिया।
ये किस्सा भलुई में फैंसी क्रिकेट मैच के आयोजन के दौरान हुआ उस आयोजन में ये विधायक आमंत्रित थीं। विधायक प्रतिमा ने बताया कि कार्यक्रम के मंच पर मेरे अलावा महुआ के विधायक मुकेश रोशन सहित इलाके के कई लोग मौजूद थे। ये मामला 30 जनवरी का है और विधायक ने कहा कि वह एसपी से मिलकर मामले की शिकायत करेंगी।
प्रतिमा कुमारी ने कहा कि घटना के बाद कुछ लोगों ने फोन कर कहा कि आपको विधायक इसलिए नहीं बनाया कि लोग आपसे थप्पड़ खाएं। इस पर महिला विधायक ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना से कहीं ज्यादा दुख फोन करने वाली की सोच, मानसिकता से हुआ है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved