
इंदौर (विजय मोदी)। इंदौर (Indore) के मालगंज चौराहे (Malganj Square) पर स्थित एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेस बैंक (HDB Financial Services Bank) में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। आग की सुचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम (Fire Brigade Team) मोके पर पहुंची और आग बुझाने में लग गई। आग कैसे लगी है अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है, लेकिन आग लगते ही अफरातफरी का माहौल बन गया। फ़िलहाल फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट से लगी होगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved