
जम्मू। जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के डोडा जिले में गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना (Road accident) में दस लोगों की मौत हो गई (10 killed) और 16 अन्य घायल हो गए (16 injured)। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि ठथरी-डोडा मार्ग पर सुइगढ़ी में यात्रियों को ले जा रही एक मिनी बस चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। मिनीबस ठथरी से डोडा कस्बे की ओर जा रही थी। सूत्रों ने कहा, “तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।”
पहाड़ी डोडा जिला अपनी खतरनाक सड़कों के लिए जाना जाता है, जिस पर ओवरलोडिंग और तेज गति से वाहन चलाने से अक्सर घातक दुर्घटनाएं होती हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved