img-fluid

महाकाल में लंदन से आए NRI दर्शनार्थियों के साथ मारपीट

October 06, 2021

  • महाकालेश्वर मंदिर में सुरक्षा गार्डों ने एनआरआई के साथ में की मारपीट और कपड़े फाड़े-थाने में की शिकायत लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं

उज्जैन। लंदन से महाकालेश्वर दर्शन के लिए आए एनआरआई परिवार के साथ महाकालेश्वर मंदिर के सुरक्षा गार्डों ने महिला के साथ की अभद्रता और उनके परिवार जनों के साथ मारपीट की और उनके कपड़े फाड़ दिए। इस पूरे मामले की थाने में शिकायत की गई है। लंदन से आई एनआरआई सुनीता यादव एवं उनके साथी एनआरआई रवि ने बताया कि हम लोग महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन हेतु यहाँ आए और जब हम मंदिर पहुंचे तब एक दानदाता होने के बावजूद भी वीआईपी दर्शन ना करते हुए एक सामान्य नागरिक की तरह दर्शन करने पहुंचे तब वहां तैनात सुरक्षाकर्मी द्वारा सुनीता यादव के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और उनके साथ बदतमीजी की गई।


  • इसके चलते साथी रवि एवं अन्य सदस्य द्वारा सुरक्षाकर्मी को समझाने की कोशिश की गई जिस पर सुरक्षाकर्मी द्वारा मारपीट की गई एवं एनआरआई रवि के कपड़े फाड़ दिए गए। महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि महाकाल मंदिर में इस प्रकार की घटना हुई है लेकिन मंदिर के सुरक्षा गार्डों द्वारा यह अभद्रता नहीं की गई है यह अभद्रता पुलिसकर्मी द्वारा की गई है। बाहर हाल मंदिर में आए दिन इस प्रकार की घटनाएं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ होती है जिसके चलते महाकालेश्वर मंदिर की छवि धूमिल हो रही है। अभद्रता और मारपीट मंदिर सुरक्षाकर्मी द्वारा की गई है या पुलिस कर्मी द्वारा यह एक जांच का विषय है। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि आए दिन महाकाल में घटनाएँ होती रहती है। कभी यहाँ पर धोखे से भस्मारती कराई जाती है तो कभी अभद्रता होती है लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण ऐसी घटनाएँ होती रहती है।

    धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज
    उज्जैन। वेदनगर निवासी अंकित पिता डी.के. गर्ग ने अर्जुन नगर निवासी दो लोगों के खिलाफ गलत जानकारी देकर उसके साथ धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत की थी जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    Share:

  • इस मामले में Anushka Sharma से ना ले पंगा, एक्ट्रेस ने दी चेतावनी

    Wed Oct 6 , 2021
    मुंबई: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्ट‍िव रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा कर लोगों को चेतावनी दी है. अनुष्का ने पोस्ट में लोगों ने कहा कि वे इस मामले में उनसे पंगा ना ही लें तो बेहतर है. जानें क्या है वो टॉपिक जिसपर अनुष्का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved