img-fluid

FII: विदेशी निवेशकों ने शेयर बाजार में जमकर किया निवेश, तोड़ा 20 माह का रिकॉर्ड

August 27, 2022

नई दिल्ली। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शेयर बाजार में 20 माह का रिकॉर्ड तोड़ा है। इस महीने में शुद्ध रूप से 47,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इससे पहले दिसंबर, 2020 में 62,016 करोड़ निवेश किया था। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल अक्तूबर से लगातार पैसा निकाल रहे विदेशी निवेशकों (foreign investors) ने इस साल जुलाई में 5,000 करोड़ के निवेश से वापसी की। विश्लेषकों का कहना है कि अक्तूबर से बाजार में गिरावट का एक प्रमुख कारण एफआईआई की निकासी थी। जुलाई से इनकी वापसी से बाजार (Market) भी वापसी कर के 60 हजार के करीब आ गया है।



  • 2020 के बाद से चार बड़े निवेश

    निवेश रकम (करोड़ में)
    अगस्त, 2020 47,080
    नवंबर, 2020 60,358
    दिसंबर, 2020 62,016
    जनवरी, 2021 25,787

    2020 के बाद से चार बड़ी निकासी

    निकासी रकम (करोड़ में)
    मार्च, 2020 61,973
    मार्च, 2021 41,123
    मई, 2021 39,993
    जून, 2021 50,203

    रिलायंस इंडस्ट्रीज में 10.28 फीसदी का निवेश
    एफआईआई के कुल निवेश का 46 फीसदी हिस्सा केवल 10 कंपनियों में है। रिलायंस में 59.4 अरब डॉलर निवेश है। यह कुल निवेश का 10.28 फीसदी है। एचडीएफसी बैंक में 43.4 अरब डॉलर और एचडीएफसी लि में 34.4 अरब डॉलर है। आईसीआईसीआई बैंक में 33.7 अरब डॉलर और इंफोसिस में 25.5 अरब डॉलर है।

    टीसीएस में 20.9 अरब डॉलर का निवेश
    टीसीएस में 20.9 अरब डॉलर का निवेश है। कोटक बैंक में 17.3 अरब डॉलर, एक्सिस बैंक में 12.1 अरब डॉलर है। निफ्टी के बाकी 40 शेयरों में 137 अरब डॉलर का निवेश है। निफ्टी के कुल शेयरों में निवेश 402 अरब डॉलर है।

    Share:

  • नीरज चोपड़ा ने रचा एक और इतिहास, लुसाने डायमंड लीग जीतने वाले पहले भारतीय बने

    Sat Aug 27 , 2022
    नई दिल्ली । ओलंपिक चैंपियन(Olympic champion) भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) लुसाने डायमंड लीग 2022 जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। नीरज चोपड़ा ने 89.08 मीटर के अपने पहले थ्रो के साथ लुसाने डायमंड लीग जीती है। हाल ही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved