img-fluid

महापौर को 10 करोड़ तक के कमिश्नर को 5 करोड़ तक के वित्तीय अधिकार

August 23, 2023

इंदौर। राज्य शासन (state government) के जारी आदेशानुसार अब महापौर (Mayor) को 10 करोड़ तक का वित्तीय अधिकार (financial rights) मिल गया है। निगम आयुक्त (corporation commissioner) का वित्तीय अधिकार 5 करोड़ होगा। इस आदेश के प्रकाशित होने के बाद से महापौर और निगम आयुक्त अब अपने स्तर पर इतनी राशि तक की मंजूरी दे सकेंगे। मेयर इन कौंसिल (mayor in council) और निगम को भी यह अधिकार दिए गए हैं। अधिकार में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि 5 लाख से अधिक की जनसंख्या वाले क्षेत्र में निगम आयुक्त 5 करोड़ तक के वित्तीय अधिकार रख सकेंगे।

वहीं, महापौर का वित्तीय अधिकार 5 करोड़ से अधिक, लेकिन 10 करोड़ से अधिक का नहीं है। यानी महापौर 10 करोड़ तक की राशि को अपने स्तर पर मंजूर कर सकेंगे। मेयर इन कौंसिल को रुपए 10 करोड़ से अधिक, लेकिन 20 करोड़ से अधिक नहीं… तक के अधिकार दिए गए हैं। निगम को 20 करोड़ से अधिक का वित्तीय अधिकार दिया गया है। 5 लाख तक की जनसंख्या में यही अधिकार निगम आयुक्त को एक करोड़ रुपए तक, महापौर को 5 करोड़ तक, मेयर इन कौंसिल को 10 करोड़ तक और निगम को 10 करोड़ से अधिक तक के दिए गए हैं।

Share:

  • विक्रम 'ताकत' मगर रोवर प्रज्ञान है ISRO की असल जान! जानें आखिर लैंडिंग के लिए साउथ पोल ही क्यों चुना गया

    Wed Aug 23 , 2023
    नई दिल्‍ली: जैसे-जैसे चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की लैंडिंग (landing) का वक्‍त पास आ रहा है, लोगों के दिलों की धड़कनें भी तेज होती जा रही हैं. हर किसी की नजर विक्रम लैंडर (Vikram Lander) पर है. विक्रम लैंडर की यह जिम्‍मेदारी है कि वो चंद्रयान-3 को सुरक्षित सॉफ्ट लैंडिंग (soft landing) के माध्‍यम से चांद (Moon) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved