मुरैना (Morena)। फर्जी बिल (fake bill) लगाकर लगातार दो वर्ष तक भुगतान करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों के विरूद्ध ईओडब्ल्यू ने शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने का मामला दर्ज (FIR) कराया है। वर्ष 2023 में ईओडब्ल्यू ग्वालियर (EOW Gwalior) को नगर परिषद कैलारस में आर्थिक अनियमितता होने की शिकायत मिली थी। जिसकी जांच ईओडब्ल्यू के पुलिस अधीक्षक बिट्टू सहगल ने निरीक्षक जयसिंह यादव को सौंप दी। जांच के दौरान 180 बिल व्हाउचर को संदिग्ध पाया गया। इसकी गहन जांच में बिल जहां फर्जी थे वहीं पंजी पर दर्ज नहीं पाये गये, न ही इन बिलों के माध्यम से आई सामग्री नगरपालिका की पंजी व स्टोर में दिखाई दी। इन बिल की राशि 1 करोड़ 41 लाख 75 हजार 825 रूपये है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved