बैतूल। किसान कांग्रेस ने गुरुवार वालीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut ) के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। शिकायत आवेदन में बताया कि कंगना रनौत ने अपने ट्वीटर (Twitter) एकाउंट से किसानों को आतंकवादी (Terrorist) और चीन (China) का एजेंट बताया। उनके इस ट्वीट से देश के अन्नदाता (Farmers) का अपमान है। एक ओर देश की सरकार अन्नदाता से लगातार बात करने की कोशिश कर रही है और यह किसानो का अपमान कर रही है। उनके इस ट्वीट पर एफआईआर (FIR) दर्ज की जाए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved