img-fluid

ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज, हाईकोर्ट के आदेशों के उल्लंघन का आरोप

August 29, 2026

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की छात्र इकाई ‘तृणमूल छात्र परिषद’ (TMCP) के स्थापना दिवस पर आयोजित रैली को लेकर कानूनी विवाद खड़ा हो गया है. कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश का कथित तौर पर उल्लंघन करने के मामले में कोलकाता पुलिस ने तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी और कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज की है. गौरतलब है कि कलकत्ता हाईकोर्ट ने 28 अगस्त को कोलकाता की कैथेड्रल रोड पर TMCP के स्थापना दिवस कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति दी थी. अदालत ने अनुमति देते हुए स्पष्ट शर्त रखी थी कि आम जनता और यातायात की सुविधा के लिए सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह खुला रखा जाएगा और कार्यक्रम निर्धारित समय सीमा के भीतर समाप्त होगा.

किन नियमों के उल्लंघन का आरोप?
यह कार्रवाई मध्य कोलकाता के हेस्टिंग्स पुलिस स्टेशन में की गई है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 28 अगस्त को मध्य कोलकाता की कैथेड्रल रोड पर आयोजित हुई इस छात्र सभा के दौरान अदालत द्वारा तय की गई शर्तों का पालन नहीं किया गया. सड़क का आवश्यक हिस्सा खुला नहीं छोड़ा गया, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई. इसके अलावा, आयोजन हाईकोर्ट द्वारा तय की गई समय सीमा से अधिक समय तक चलता रहा.शर्तों की समीक्षा और जांच के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया है.


  • हेस्टिंग्स थाने में केस दर्ज
    नियमों की अनदेखी को लेकर कोलकाता के हेस्टिंग्स पुलिस स्टेशन में ममता बनर्जी और TMCP के आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि अदालत के आदेश के उल्लंघन को लेकर यह मामला दर्ज हुआ है और जांच के दौरान इस उल्लंघन में शामिल सभी लोगों की भूमिका की पड़ताल की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है और रैली के दौरान बने घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों की जांच जारी है.

    Share:

  • MP: CM राइज स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलटी, 4 बच्चे और ड्राइवर-कंडक्टर घायल

    Sat Aug 29 , 2026
    नर्मदापुरम। जिले के सोहागपुर (Sohagpur) में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सीएम राइज संदीपनी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। यह हादसा ग्राम सूकरी और चुरका के बीच मोड़ पर हुआ। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है और सभी घायल सुरक्षित हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved